दो बच्चों पर केरोसिन का तेड़ छिड़क आग में झोंक दिया

दो बच्चों पर केरोसिन का तेड़ छिड़क आग में झोंक दिया

बिहार। बिहार के सुपौल जिले में गरीबी और आर्थिक तंगी से परेशान एक मां ने अपने दो बच्चों को जिंदा जलाने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को जलने से बचा लिया। दोनों बच्चों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घटना सोमवार देर रात की है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के भूरा पथरा वार्ड नंबर एक निवासी गुलाब शाह लुधियाना में काम करता है। घर पर उसकी पत्नी रत्नी देवी उर्फ रूगी देवी अपने दो बच्चों संगीता (7 वर्ष) और शिव कुमार (6 वर्ष) के साथ रहती है। सोमवार की रात करीब 12 बजे रत्नी देवी ने घर के आंगन में एक गड्ढा बनाया। फिर उसमें पुआल और लकड़ी डालकर आग लगा दी। इसके बाद दोनों बच्चों के शरीर पर केरोसिन डालकर उन्हें गड्ढे में धकेल दिया।

बच्चों के चिल्लाने की आवाज पर आसपास के लोग दौड़े और दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला। दोनों बच्चों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों को आग में जलाने के दौरान महिला के पांव में भी जख्म हो गया है। चर्चा है कि महिला ने आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठाया। वह पहले भी जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास कर चुकी है। ग्रामीण बताते हैं कि महिला ने सोसाइटी से कुछ कर्ज भी लिया था।

इसे भी पढ़े   बिहार के हाजीपुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े सिपाही को गोलियों से भूना,मौके पर मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *