बिहार में नई रेल लाइन को मंजूरी

बिहार में नई रेल लाइन को मंजूरी

पटना (जनवार्ता)। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में 20 किलोमीटर लंबे नेउरा-जतदमरी रेलखंड को रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) से मंजूरी मिल गई है। 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफल परीक्षण के बाद यह अनुमति दी गई।
नई लाइन से मालगाड़ियां पटना जंक्शन को बाईपास कर वैकल्पिक मार्ग से गुजर सकेंगी। इससे दानापुर-पटना-किऊल रेलखंड पर दबाव कम होने और यात्री ट्रेनों का परिचालन बेहतर होने की उम्मीद है।

rajeshswari


यह मार्ग नेउरा, जतदमरी, दनियावां, बिहारशरीफ, बरबीघा, शेखपुरा और किऊल को जोड़ेगा। रेलखंड पर गोनपुर स्टेशन के अलावा अधपा, चमचम और वाजिदपुर हॉल्ट बनाए गए हैं। परियोजना के पहले चरण में जतदमरी-दनियावां सेक्शन पर परिचालन शुरू हो चुका है, जबकि दूसरे चरण के नेउरा-जतदमरी हिस्से को अब सुरक्षा मंजूरी मिली है।

इसे भी पढ़े   दालमंडी चौड़ीकरण तेज, आज 22 भवनों पर चलेगा बुलडोजर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *