सपा कार्यकर्ताओं ने ठंड से राहत दिलाई: सैकड़ों गरीबों को बांटे कंबल

सपा कार्यकर्ताओं ने ठंड से राहत दिलाई: सैकड़ों गरीबों को बांटे कंबल

सोनभद्र (जनवार्ता)। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मानवता की मिसाल कायम करते हुए डाला नगर मे सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। युवा सपा नेता एवं जिला सचिव मंगल जायसवाल के नेतृत्व में यह सामाजिक पहल नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार को आयोजित की गई।

rajeshswari

कार्यक्रम के दौरान सपाइयों ने विभिन्न वार्डों में गरीब, असहाय, बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को चिन्हित कर कंबल सौंपे। कंबल पाते ही जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिला सचिव मंगल जायसवाल ने कहा कि ठंड से त्रस्त लोगों की मदद पार्टी की जनसेवा की भावना का प्रतीक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही अन्य गरीबों को भी इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि गरीबों में कंबल वितरण केवल एक सामाजिक सेवा ही नहीं, बल्कि समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का माध्यम है ताकि कोई भी व्यक्ति कष्ट न झेले।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पारस यादव, अशोक चौधरी, नागेंद्र पासवान, पिंटू साहनी, उमेश मेहता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   यूपी कॉलेज : छात्रों ने तीसरे दिन  काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *