धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग, सोनभद्र में सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग, सोनभद्र में सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

भगवान श्रीकृष्ण और प्रभु श्रीराम को लेकर कथित अमर्यादित टिप्पणियों के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोनभद्र में मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने कथा वाचक धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, उनके कार्यक्रम रद्द करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोपों की जांच कराने की मांग उठाई।

rajeshswari



सोनभद्र (जनवार्ता)। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामजानकी मंदिर से पन्नूगंज रोड होते हुए स्वर्ण जयंती चौक तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कथा वाचक धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और उनके कथित बयानों पर कड़ी नाराजगी जताई गई।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में पहले विवादित वीडियो सामने आया और अब भगवान श्रीराम के पिता को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी प्रसारित होने की बात सामने आ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि सनातन की दुहाई देने वाले लोग इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां किसके इशारे पर हो रही हैं, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवान और धार्मिक आस्थाओं के अपमान को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

वहीं, सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण दोनों ही भगवान विष्णु के अवतार हैं। इनके नाम पर विभाजन पैदा करने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मामले में एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए संबंधित कार्यक्रमों को रद्द किया जाए।

इस मौके पर सुरेश अग्रहरी, मनीष केडिया, राजनयन केसरी, अनिल विश्वकर्मा, राजेंद्र मौर्य, कमलेश बैगा, जुनैद अंसारी, अरविंद पासवान, गोपाल गुप्ता और प्रकाश केवट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   रोस्टिंग के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती बंद हो:- संदीप मिश्र

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *