काशी जोन में 5 चौकी प्रभारियों समेत 9 उपनिरीक्षकों का तबादला

काशी जोन में 5 चौकी प्रभारियों समेत 9 उपनिरीक्षकों का तबादला

वाराणसी (जनवार्ता)। कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा पुलिस स्थापना बोर्ड की मंजूरी के बाद डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने 9 उपनिरीक्षकों (एसआई) का स्थानांतरण किया है। इनमें 5 चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

rajeshswari

तबादले के अनुसार, काशी विद्यापीठ चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार का स्थानांतरण थाना चेतगंज किया गया है। नगवा चौकी प्रभारी शिवाकर मिश्रा को चौकी प्रभारी काशी विद्यापीठ नियुक्त किया गया है। संकटमोचन चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह को चौकी प्रभारी नगवा बनाया गया है। सिगरा थाना में तैनात महिला उपनिरीक्षक शिप्रा सिंह को चौकी प्रभारी संकटमोचन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चौकी प्रभारी रामस्वरूप सिंह को चौकी प्रभारी सुंदरपुर बनाया गया है। चेतगंज थाना में तैनात उपनिरीक्षक रवि सिंह को चौकी प्रभारी शीतला घाट नियुक्त किया गया है। संकटमोचन चौकी प्रभारी प्रेमलाल सिंह का स्थानांतरण भेलूपुर थाने में किया गया है तथा भेलूपुर थाना में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक घनश्याम मिश्रा का स्थानांतरण लंका थाने में किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और रिक्तियों को ध्यान में रखकर किए गए हैं। इससे क्षेत्र में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़े   नवरात्री का तीसरा दिन माँ चंद्रघंटा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *