सुरहिया मेले की पूर्णाहुति, जिउतिया पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुरहिया मेले की पूर्णाहुति, जिउतिया पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी में 16 दिनों से चल रहे ऐतिहासिक सुरहिया मेले की शनिवार को हवन-पूजन के साथ पूर्णाहुति हुई। मेले के अंतिम दिन मंदिर परिसर और बाजार में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वहीं जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत के चलते लक्सा स्थित मंदिर में सुबह से ही व्रती महिलाओं का तांता लगा रहा।

rajeshswari

महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर जिउतिया माता की पूजा-अर्चना की और संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि तथा मंगल की कामना की। कई महिलाएं पूजन सामग्री से भरी टोकरी लेकर मंदिर पहुंचीं और जिउतिया माता की कथा सुनी।

सुरहिया मेले के अंतिम दिन प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। मंदिर और मेला क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का भी ध्यान रखा गया। मेले में धार्मिक सामग्री, हस्तशिल्प और स्थानीय व्यंजनों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़े इस मेले में आसपास के क्षेत्रों के साथ दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचे।

इसे भी पढ़े   रिंग रोड पर एक हजार एकड़ में बसाई जाएगी आधुनिक टाउनशिप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *