किसानों-युवाओं की आवाज़ जयंत चौधरी का जन्मदिवस, सोनभद्र में कार्यकर्ताओं ने काटा केक

किसानों-युवाओं की आवाज़ जयंत चौधरी का जन्मदिवस, सोनभद्र में कार्यकर्ताओं ने काटा केक

सोनभद्र में राष्ट्रीय लोक दल के जिला कार्यालय पर शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी जाहिर की तथा उनके दीर्घ और यशस्वी राजनीतिक जीवन की कामना की।

rajeshswari

जन्मदिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रालोद जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि जयंत चौधरी आज किसानों और युवाओं की सशक्त आवाज बनकर देश की राजनीति में अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई से लेकर युवाओं के भविष्य को संवारने तक जयंत चौधरी की भूमिका निरंतर सक्रिय और प्रभावी रही है।

सांसद निधि से युवाओं के लिए खेल सुविधाओं के विकास को उन्होंने दूरदर्शी सोच का उदाहरण बताया।
कार्यक्रम में युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि जयंत चौधरी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं को राजनीति में नेतृत्व का अवसर देकर उन्हें आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया है। खेल, शिक्षा और रोजगार को लेकर उनकी सोच नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देती है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में रालोद की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता भोलानाथ पांडे, गंगेश्वर पटेल, ओम प्रकाश भारती, विजय भारती, सुनील गुप्ता, सुमित मिश्रा, वरुण चौहान, अनिल प्रताप सिंह, अजित चौबे, जीतेंद्र चौबे, रोहित सिंह, मनदीप सिंह, वीरेंद्र प्रताप यादव, सुरेंद्र, सूर्यकांत चौबे, विकास पांडेय, सूरज सिंह सहित जिला मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   Jobs 2023: इस राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में होने जा रहीं भर्तियां
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *