पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

वाराणसी (जनवार्ता)। कपसेठी थाना क्षेत्र के वाराणसी-भदोही मार्ग पर लखनसेनपुर गांव के पास सड़क हादसे में मिर्जापुर निवासी एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवक भदोही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने लखनसेनपुर गांव के निकट उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी बाजार पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के व्यासपुर गांव निवासी अमित पटेल (25) की मौत हो गई। अमित तीन भाइयों में सबसे छोटे और अविवाहित थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

दूसरा घायल अनिल मौर्य उसी गांव का निवासी है, जिसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

कपसेठी पुलिस ने बताया कि पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। वाहन की पहचान और चालक की तलाश के लिए सड़क निर्माण प्लांट के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   मंडल स्वास्थ्य समीक्षा बैठक में सभी जनपदों को टॉप-20 रैंक में लाने के सख्त निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *