संभल : पत्नी ने प्रेमी और भाई के साथ मिलकर शराबी पति की ली जान, शव पर नाम लिख जंगल में फेंका

संभल : पत्नी ने प्रेमी और भाई के साथ मिलकर शराबी पति की ली जान, शव पर नाम लिख जंगल में फेंका

संभल। जिले में प्रेम संबंधों से जुड़ा एक हत्याकांड सामने आया है, जिसे पुलिस ने महज कुछ दिनों में सुलझा लिया। पत्नी नेहा ने अपने प्रेमी रंजीत और भाई अरुण की मदद से पति सनी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव पर अपना नाम लिखकर जंगल में फेंक दिया।

rajeshswari

मृतक सनी हाथरस जिले का निवासी था और शराब का आदी होने के कारण पत्नी नेहा से नियमित मारपीट करता था। नेहा के रंजीत से पिछले चार साल से अवैध संबंध चल रहे थे। घरेलू हिंसा से तंग आकर नेहा ने बदला लेने की योजना बनाई। आरोपियों ने काम के बहाने सनी को बुलाया, उसे शराब पिलाकर नशे में धुत किया और फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की पुष्टि हुई साथ ही पसलियां टूटी हुईं और लीवर क्षतिग्रस्त पाया गया।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को जलाने की कोशिश की, लेकिन माचिस न मिलने पर उन्होंने शव को जुनावई थाना क्षेत्र के पूरन पट्टी गांव के जंगल में फेंक दिया। 2 जनवरी को जंगल में बरामद शव पर ‘सनी-नेहा’ लिखा हुआ था, जो पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग साबित हुआ और इसी से शिनाख्त हो गई तथा जांच तेज हुई।

संभल पुलिस ने एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और एएसपी अनुक्रति शर्मा के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों नेहा, रंजीत और अरुण को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

इसे भी पढ़े   जीआरपी : टॉप-10 अपराधी चोरी के मोबाइलों के साथ गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *