भारत की ये जगहें हैं बेहद रहस्यमयी! कहीं हुई खूनी रंग की बारिश तो कहीं अचानक मरने लगते हैं पंछी…

भारत की ये जगहें हैं बेहद रहस्यमयी! कहीं हुई खूनी रंग की बारिश तो कहीं अचानक मरने लगते हैं पंछी…

नई दिल्ली। भारत में कई लोगों को भूतिया,रहस्यमयी या डरावनी जगहों के बारे में जानना बेहद पसंद होता है। अगर आप भी ऐसे लोगों की लिस्ट में शामिल हैं तो आपको भी इन जगहों के बारे में जानकर रोमांचित महसूस होगा। इन जगहों का रहस्य आज तक कोई भी नहीं सुलझा पाया है।

rajeshswari

केरल में स्थित इडुक्की यानी लाल क्षेत्र में 25 जुलाई, 2001 को लाल रंग की बारिश देखी गई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि 2 महीने तक इसी रंग की बारिश हुई थी। बारिश के पानी को इकट्ठा करने के बाद देखा गया कि साफ पानी ऊपर तैर रहा है और नीचे सतह पर लाल कण दिखाई दिए।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित इमामबाड़ा को भारत के सबसे रहस्यमयी और ऐतिहासिक स्थानों की लिस्ट में शामिल किया जाता है। आपको बता दें कि इस मेमोरियल का 50 मीटर लंबा और 3 मंजिला ऊंचा हॉल बिना किसी खंबे या सहारे के खड़ा हुआ है।

आंध्र प्रदेश का लेपाक्षी भगवान शिव का मंदिर है। इसके स्तंभ की वजह से इसे रहस्यमयी करार दिया जाता है। इस स्थान पर बने 70 खंबों में से सिर्फ एक खंबा बिना किसी सहारे के हवा में लटकता है। ऐसी मान्यता है कि मंदिर के इस खंबे के नीचे कपड़ा पास करने से जीवन में समृद्धि आती है। भारत में कई लोग काफी धार्मिक हैं और भगवान पर आस्था और श्रद्धा का भाव रखते हैं। महाराष्ट्र का शनि शिंगणापुर यहां के शनि मंदिर के साथ-साथ कुछ रहस्यमयी घटनाओं के लिए भी प्रसिद्ध है। इस गांव में कहीं भी ताला नहीं लगाया जाता। स्थानीय लोगों का मानना है कि भगवान शनि की कृपा से गांव में शून्य अपराध दर है।

इसे भी पढ़े   विधायक कैंट सौरभ के होली मिलन में बरसे फूल

असम की जतिंगा वैली पक्षियों के झुंड के लिए सुसाइड पॉइंट जैसी है। पक्षियों के सुसाइड की घटनाएं शाम 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक ज्यादा होती हैं। यहां के रहने वाले कई लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं के पीछे भूत-प्रेत और अदृश्य ताकतों का हाथ है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *