एक युवक का शव बरामद, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस

एक युवक का शव बरामद, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनपुरवा गांव  में शुक्रवार  सुबह एक युवक का रहस्यमयी ढंग से शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान कादीपुर खुर्द निवासी लगभग 40 वर्षीय अशोक कुमार के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार ने गुरुवार शाम अपने ससुराल गोबर गांव जाने की बात कही थी। इसके बाद वह लापता हो गए। शुक्रवार की सुबह गांव में उनका शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों से बातचीत की जा रही है। शव की हालत से हत्या या आत्महत्या, किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इस संबंध में कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है और मामले की तहकीकात जारी है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सरकारी हैंडपंप पर कब्जे का आरोप, पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *