गर्ल्स हॉस्टल की छत से गिरकर छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

गर्ल्स हॉस्टल की छत से गिरकर छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

वाराणसी (जनवार्ता)। लोहता क्षेत्र में बीती रात गर्ल्स हॉस्टल की छत से गिरकर 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दोपहर बाद मिली। मृतका की पहचान ओडिशा निवासी अनामिका के रूप में हुई है।

rajeshswari

बताया गया कि अनामिका पिछले करीब तीन वर्षों से अपनी सहेलियों के साथ हॉस्टल में रहकर चांदपुर स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। बीती रात वह संदिग्ध परिस्थितियों में हॉस्टल की छत से नीचे गिर गई। घटना में उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हॉस्टल का निगरानी कैमरों का डीवीआर कब्जे में ले लिया है और घटना के संबंध में शिक्षकों तथा अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही छात्रा की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इसे भी पढ़े   'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हरिश्चंद पीजी कॉलेज में  बृहद वृक्षारोपण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *