नमो घाट पर 25 अक्टूबर को दिखेगा वायुसेना का शौर्य

नमो घाट पर 25 अक्टूबर को दिखेगा वायुसेना का शौर्य

गरजेंगे लड़ाकू विमान

वाराणसी। गंगा तट पर स्थित नमो घाट 25 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना के शौर्य और कौशल का गवाह बनेगा। यहां ‘इंडियन एयर फोर्स एरियल डिस्प्ले-2026’ का आयोजन किया जाएगा। गंगा की लहरों की पृष्ठभूमि में होने वाले इस हवाई प्रदर्शन में वायुसेना के लड़ाकू विमान अपनी सटीकता, कौशल और समन्वय का प्रदर्शन करेंगे।

rajeshswari

आयोजन के दौरान मध्य वायु कमान की छह दशक से अधिक पुरानी गौरवशाली विरासत को भी प्रदर्शित किया जाएगा। मध्य वायु कमान ने वर्ष 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों के अलावा मालदीव में ऑपरेशन कैक्टस तथा कारगिल संघर्ष के दौरान ऑपरेशन सफेद सागर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

वायुसेना के वायुयानों और वायु योद्धाओं ने युद्ध अभियानों के साथ ही बाढ़ राहत, चिकित्सा निकासी, आपदा राहत और अन्य मानवीय अभियानों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नमो घाट पर होने वाला यह एरियल डिस्प्ले लोगों, विशेषकर युवाओं को भारतीय वायुसेना की क्षमताओं, कार्यप्रणाली और सेवा परंपराओं से परिचित कराने का अवसर प्रदान करेगा।

आयोजन को लेकर दर्शक क्षेत्र, यातायात, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित दिशा-निर्देश कार्यक्रम की तिथि के करीब अधिकृत माध्यमों से जारी किए जाएंगे।

इसे भी पढ़े   ट्रक-पिकअप की टक्कर में तीन बच्चों समेत आठ की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *