गोवा में कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में हुए शामिल ,सीएम सावंत बोले अब शुरू होगी कांग्रेस छोडो यात्रा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इसी बीच, गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है। कांग्रेस के आठ विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक माइकल लोबो ने कहा कि हम पीएम मोदी और सीएम प्रमोद सावंत के हाथ मजबूत करने के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं। ‘कांग्रेस छोडो, बीजेपी को जोड़ो।’ वहीं, सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि अब कांग्रेस छोड़ो यात्रा शुरू होगी।

rajeshswari

गोवा में कांग्रेस के कद्दावर नेता दिगंबर कामत, माइकल लोबो समेत आठ विधायक अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा ज्वाइन करने से पहले बागी विधायकों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात भी की है। इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनवड़े ने इन आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने का दावा किया था।

पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्स सिकेरा और रुडोल्फ फर्नांडिस।

बता दें कि 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में सत्ताधारी भाजपा के 20 विधायक हैं। वही, कांग्रेस के पास कुल 11 विधायक हैं। 8 विधायकों के कांग्रेस छोड़ने के बाद कांग्रेस के अब राज्य में तीन विधायक रह जाएंगे।

ये पहला मौका नहीं है जब गोवा कांग्रेस में फूट पड़ी है। इससे पहले, जुलाई 2019 में कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। पाला बदलने वाले विधायकों में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर भी शामिल थे। हालांकि, 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कावलेकर समेत 6 बागी विधायकों को हार का सामना करना पड़ा था।

इसे भी पढ़े   त्योहार के सीज़न में उछला gold और silver का दाम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *