बीजापुर : 8 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर

बीजापुर : 8 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर

AK-47 समेत भारी हथियार बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने गुरुवार सुबह एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 8 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर को मुठभेड़ में मार गिराया। घटनास्थल से AK-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक, दक्षिणी बीजापुर के जंगल क्षेत्र में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाया। घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया, जिसकी पहचान इनामी कमांडर उधम सिंह के रूप में होने की संभावना जताई जा रही है। वह लंबे समय से सुरक्षाबलों के निशाने पर था और कई बड़ी नक्सली घटनाओं में उसका नाम सामने आ चुका था।
मुठभेड़ स्थल से एक ऑटोमेटिक AK-47 राइफल, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुई है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात की तैयारी में थे।
यह अभियान घने जंगल और पहाड़ी इलाके में चलाया गया, जहां ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण रहा। बावजूद इसके, जवानों ने रणनीतिक तरीके से इलाके को घेरकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
बीजापुर जिला लंबे समय से नक्सल गतिविधियों का गढ़ रहा है। बस्तर क्षेत्र में लगातार चल रहे अभियानों के चलते कई शीर्ष नक्सली मारे जा चुके हैं और बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है। केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे का लक्ष्य रखा है, जिसके तहत सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे

rajeshswari
इसे भी पढ़े   विवाहित ने खाई जहर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *