तकनीकी संसाधनों से 24 घंटे में नाबालिग बालिका बरामद

तकनीकी संसाधनों से 24 घंटे में नाबालिग बालिका बरामद

सोनभद्र (जनवार्ता)। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र से लापता हुई लगभग 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सोनभद्र पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग से यह सफलता हासिल हुई।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को बालिका घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। चिंतित परिजनों की शिकायत पर रॉबर्ट्सगंज थाने में तत्काल मुकदमा दर्ज कर तलाश अभियान शुरू किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने लोढ़ी टोल प्लाजा से पंचमुखी मंदिर तक करीब 80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से बालिका की लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया गया।
लगातार की गई खोजबीन के बाद रविवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने बढ़ौली चौराहे के पास से बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह रास्ता भटक गई थी और भटकते हुए पन्नूगंज की ओर चली गई थी।
बरामदगी के बाद पुलिस ने बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की।
इस अभियान में रॉबर्ट्सगंज थाने के चौकी प्रभारी कस्बा उपनिरीक्षक अमित सिंह, टीएसआई हरेराम यादव, टीएसआई भरत कुमार राय और महिला कांस्टेबल पिंकी की अहम भूमिका रही।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   7 दिन बाद सूर्य करेंगे गोचर,इस राशि के लोग रहें सावधान;न करें लापरवाही
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *