वाराणसी : सारनाथ में क्लीनिक संचालक पर युवती के साथ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप

वाराणसी : सारनाथ में क्लीनिक संचालक पर युवती के साथ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप

लोगों ने की झोलाछाप की पिटाई

वाराणसी (जनवार्ता) । सारनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानापुल चौकी इलाके में स्थित आरोग्य क्लीनिक में एक झोलाछाप डॉक्टर पर युवती के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। क्लीनिक संचालक वैभव उपाध्याय पर आरोप है कि उन्होंने जांच के बहाने युवती को अंदर के कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ की कोशिश की और अश्लील हरकतें कीं।

rajeshswari

घटना की जानकारी के अनुसार मंगलवार को पहाड़िया क्षेत्र की एक युवती दवा लेने के लिए क्लीनिक पहुंची थी। वैभव उपाध्याय ने उसे जांच का बहाना बनाकर अंदर बुलाया और गलत हरकतें कीं। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई।

इसके बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने क्लीनिक पर धावा बोल दिया। उन्होंने क्लीनिक संचालक की जमकर पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यवाहक थानाध्यक्ष मीनू सिंह ने स्थिति को संभाला और आरोपी वैभव उपाध्याय को हिरासत में ले लिया।

एसीपी सारनाथ विद्युत सक्सेना भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच चल रही है। पुलिस आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई कर रही है।

यह घटना स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग ऐसे फर्जी क्लीनिकों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े   पहली बार 80000 के पार…शिखर पर पहुंचा शेयर बाजार,बजट से पहले रिकॉर्ड बना रहा सेंसेक्स
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *