कार्यशाला में वेस्ट मटेरियल से निर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी ने मोहा साभी का मन

कार्यशाला में वेस्ट मटेरियल से निर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी ने मोहा साभी का मन

जीवनदीप में छह दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन

वाराणसी (जनवार्ता)। बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप महाविद्यालय में ललित कला विभाग व पीडीलाइट संस्था की ओर से चलाई जा रही छह दिवसीय कार्यशाला का मंगलवार को समापन हुआ।
कार्यशाला के अंतिम दिन वेस्ट मटेरियल से निर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसने सबका मन मोह लिया। इसमें महाविद्यालय के समस्त विभागों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संस्था की प्रशिक्षिका पूजा शर्मा ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को कला के प्रति उत्साहवर्धन और कुछ नया करने की चाह को जगाना है। कार्यशाला में उपस्थित वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सिंह ने छात्रों को उनके प्रतिभाग के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के बारे में कामना की। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. इन्द्रेश चंद्र सिंह, उप प्राचार्य डॉ. अमित सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. संजय सिंह, प्रवक्ता प्रार्थना सिंह, राजेश कुमार, अंशु कुमारी, धीरेन्द्र कुमार के साथ साभी प्रवक्ता व कर्मचारी आदि मौजूद रहें।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी ने किया सालभर के उत्सव का शुभारंभ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *