बभनी पुलिस ने गोवध व पशु क्रूरता के मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा

बभनी पुलिस ने गोवध व पशु क्रूरता के मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा

सोनभद्र (जनवार्ता)। गोवध और पशुओं के साथ क्रूरता को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बभनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए चार गोवंश और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि चकबगदरी सानी तिराहे के पास कुछ लोग गोवंशों को मारते-पीटते हुए जंगल की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना बभनी पुलिस मौके पर पहुंची। वहां देखा गया कि एक व्यक्ति पैदल और दो लोग मोटरसाइकिल से दो बैल, एक गाय और एक बछिया को दौड़ाते हुए ले जा रहे थे।

पुलिस को देखकर दो आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल की ओर भाग गए, जबकि एक व्यक्ति को मौके से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बाबूलाल अगरिया (51 वर्ष), निवासी ग्राम चकबगदरी सानी, थाना बभनी के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों गोवंशों को सुरक्षित कब्जे में लिया और मौके से हीरो होंडा साइन मोटरसाइकिल भी बरामद की।

इस मामले में थाना बभनी पर गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं फरार हुए दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में गोवध और पशुओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़े   शॉर्ट सर्किट से कपड़ा दुकान में भीषण आग, बेसमेंट का सारा माल खाक, युवक झुलसा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *