वाराणसी में ‘महापाठशाला’ के लिए पहुंचे भाजपा नेतृत्व का जोरदार स्वागत

वाराणसी में ‘महापाठशाला’ के लिए पहुंचे भाजपा नेतृत्व का जोरदार स्वागत

वाराणसी  (जनवार्ता) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राज कुमार चाहर, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा तथा सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी हर्ष चतुर्वेदी का गुरुवार को बाबतपुर वाराणसी एयरपोर्ट पर विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ जोरदार स्वागत किया।

rajeshswari

स्वागत समारोह में पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया। यह स्वागत काशी में आयोजित भाजपा की महत्वपूर्ण ‘महापाठशाला’ (प्रशिक्षण कार्यशाला) के अवसर पर हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के सैकड़ों पदाधिकारियों को संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यशाला में तीन राज्यों से कुल 210 से अधिक प्रमुख नेता शामिल हो रहे हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश से 90, बिहार से 70 और उत्तराखंड से 31 पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

एयरपोर्ट के बाद सर्किट हाउस वाराणसी में केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन जोत को भी अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, शैलेश पांडेय, डॉ. जेपी दुबे, पवन सिंह, सुधीर वर्मा उर्फ राजू, राम प्रकाश सिंह वीरू, विजेंद्र सिंह, राम प्रकाश दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   चौक : स्वर्ण आभूषण दुकान से करोड़ों की चोरी, तीन कर्मचारियों से पूछताछ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *