देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर 151 लीटर दूध से होगा मां गंगा का दुग्धाभिषेक

देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर 151 लीटर दूध से होगा मां गंगा का दुग्धाभिषेक

बेटियां करेंगी महाआरती का नेतृत्व

वाराणसी (जनवार्ता)। देव दीपावली का पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से आयोजित महोत्सव में 151 लीटर दूध से मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पर्यावरण अनुकूल दीपदान होगा।

rajeshswari

जिसको लेकर रविवार को एक प्रेसवार्ता आयोजित हुई। जिसमें समिति के संस्थापक अध्यक्ष पं. किशोरी रमण दुबे (बाबू महाराज) एवं सचिव पं. दिनेश शंकर दुबे संयुक्त रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समिति अपनी 36 वर्षों की परंपरा के तहत महोत्सव का आयोजन करेगी। इसके लिए दशाश्वमेध घाट को करीब 500 किलो देशी-विदेशी फूलों से सजाया जाएगा। घाट पर स्थापित 108 किलो वजनी अष्टधातु की मां गंगा की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेगी। उन्होंने कहा कि सुमेरु पीठ के प्रमुख स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती की अध्यक्षता में होने वाले आयोजन में बेटियां ऋद्धि-सिद्धि के स्वरूप में महाआरती का नेतृत्व करेंगी और 21 बटुक वैदिक मंत्रोच्चार करेंगे, जबकि 21 डमरू दलों की गूंज से गंगा तट शिवमय होगा। महोत्सव में नारी शक्ति के सम्मान और गंगा की निर्मलता-अविरलता का संदेश भी दिया जाएगा। जहाँ केदार घाट पर भी पं. संदीप कुमार दुबे के संयोजन में मां गंगा की भव्य आरती की जाएगी। इस प्रेसवार्ता में समिति संरक्षक पं. कन्हैया त्रिपाठी, गंगेश्वरधर दुबे, संकटा प्रसाद, संजय यादव सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   मानस रत्न डॉ. श्रीनाथ मिश्र की हीरक जयंती पर विद्वत संगोष्ठी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *