किरवानी जंगल में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, तीन महिलाओं की मौत, एक लापता

किरवानी जंगल में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, तीन महिलाओं की मौत, एक लापता

सोनभद्र (जनवार्ता)! उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र स्थित किरवानी जंगल में छुही मिट्टी निकालने गई महिलाओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक मिट्टी धंसने से छह महिलाएं दब गईं, जिनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि एक की तलाश जारी है।

rajeshswari

मिली जानकारी के मुताबिक म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी जंगल में गांव की महिलाएं छुही मिट्टी निकालने गई थीं। इसी दौरान खुदाई करते समय अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा, जिससे करीब छह महिलाएं उसके नीचे दब गईं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए पहुंच गए।

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। एसडीएम, सीओ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाकर दबे लोगों को निकालने का प्रयास जारी है।

अब तक तीन महिलाओं के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक महिला की तलाश अभी भी जारी है। वहीं, दो महिलाओं को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच सकी। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़े   भ्रटाचार के खिलाफ यूपी में 22 जगह इनकम टैक्स की रेड
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *