हाईटेंशन तार की चपेट में आई युवती, धमाके से एक दर्जन घरों में शॉर्ट सर्किट

हाईटेंशन तार की चपेट में आई युवती, धमाके से एक दर्जन घरों में शॉर्ट सर्किट

घटना सीसीटीवी में कैद, गंभीर रूप से झुलसी युवती अस्पताल में भर्ती

पश्चिमी दिल्ली। रणहौला के विकास विहार में शनिवार सुबह छत पर सफाई कर रही 23 वर्षीय उर्मिला हाईटेंशन तार की चपेट में आ गईं। तार में जोरदार धमाका होने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
धमाके के बाद आसपास के एक दर्जन से अधिक मकानों में शॉर्ट सर्किट हो गया। कई घरों में बिजली के उपकरणों से चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बीएसईएस की ओर से पहले ही हाईटेंशन तारों से दूरी बनाए रखने के लिए चेतावनी नोटिस जारी किया गया था।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   नौकरशाह जिसकी चुनाव आयुक्‍त पद पर नियुक्ति विवादों में रही,इस्तीफे से भी आया संकट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *