होली से पहले पन्नूगंज थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था पर जोर

होली से पहले पन्नूगंज थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था पर जोर

सोनभद्र (जनवार्ता)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना पन्नूगंज में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और व्यापारी शामिल हुए।

rajeshswari

आगामी होली पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना पन्नूगंज परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह ने की।

इस दौरान क्षेत्र के ग्राम प्रधानों तथा कस्बा रामगढ़ के व्यापारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि होली का पर्व मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। पुलिस ने सभी से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके।

इसे भी पढ़े   मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव का निधन,लंबे समय से थीं बीमार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *