मिशन शक्ति के तहत महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

भदोही। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत भदोही पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया।

rajeshswari

अभियान के दौरान सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, कानूनी अधिकारों और अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस ने महिला हेल्पलाइन 181, महिला शक्ति लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 सहित महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी।

पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को यूपी कॉप एप के माध्यम से उपलब्ध पुलिस सेवाओं का लाभ उठाने के बारे में भी बताया। साथ ही फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग, फर्जी प्रोफाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए गए।

जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को पॉक्सो अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम तथा साइबर अपराधों से संबंधित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई।

भदोही पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए अपील की कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: गौ माता पहले से माता हैं, दर्जा देने की जरूरत नहीं
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *