जौनपुर : मझगवां खुर्द में युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

जौनपुर : मझगवां खुर्द में युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

जांच जारी

जौनपुर  (जनवार्ता)। जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगवां खुर्द गांव में  पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने घर में रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

rajeshswari

मृतक की पहचान संजय यादव पुत्र राजनारायण यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, घर में किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर तीखी बहस चल रही थी। कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता ही चला गया। गुस्से में आए संजय अचानक अपने कमरे में चला गया और वहां रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो संजय गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ा था। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही जलालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल से लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया।

जलालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। विवाद के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि रिवॉल्वर का लाइसेंस वैध था या नहीं तथा इसे रखने की अनुमति किस आधार पर मिली थी।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र में बाइक-ऑटो की टक्कर, दो की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *