ग्रेटर नोएडा : दिनदहाड़े ई-रिक्शा एजेंसी संचालक को मारी गोली

ग्रेटर नोएडा : दिनदहाड़े ई-रिक्शा एजेंसी संचालक को मारी गोली

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात 

ग्रेटर नोएडा (जनवार्ता)  । थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र अंतर्गत लुक्सर गांव में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दिनदहाड़े एक दर्दनाक हत्याकांड हुआ। ई-रिक्शा एजेंसी चलाने वाले 30 वर्षीय नितिन पुत्र फिरे सिंह की तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें हमलावर नितिन को दौड़ाकर पकड़ते, गोली मारते और फिर चाकू से गर्दन पर वार करते दिख रहे हैं। 

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, नितिन शैंपू खरीदने दुकान गए थे और घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अपनी गली में पहुंचे, घात लगाए तीन हमलावरों ने पीछे से उन पर हमला बोल दिया। नितिन ने भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन्हें दौड़ाकर घर के गेट के ठीक बाहर घेर लिया। यहां उन्होंने ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारीं, जिससे नितिन सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। 

गोलियों की आवाज सुनकर नितिन की पत्नी श्वेता घर से बाहर दौड़ी और पति को बचाने की कोशिश की, लेकिन एक हमलावर ने उस पर भी पिस्तौल तान दी। इसके बाद हमलावरों ने नितिन की गर्दन पर चाकू से कई वार किए। मोहल्ले के लोग दौड़कर आए तो तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। 

परिजनों ने तुरंत नितिन को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नितिन के दो छोटे बच्चे हैं। 

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के कारण हुई। आरोपी गांव के ही सचिन, जीते और उनके एक साथी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि तीसरे की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। 

इसे भी पढ़े   आजमगढ़ : प्रेमिका से मिलने आए युवक की तालाब में मिली लाश

जानकारी के अनुसार, नितिन कुछ महीने पहले ही एक पुराने हत्या के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आए थे। 2024 में विनय ठेकेदार की हत्या के आरोप में वह आरोपी थे। इसके अलावा, जब नितिन जेल में थे, तब उनके पिता फिरे सिंह की भी हत्या हो गई थी, जिसमें भी सचिन पर संदेह जताया गया था, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। गांव में तनाव की स्थिति है, इसलिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *