सौतेले पिता समेत तीन लोगों ने किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म,कराया गर्भपात

सौतेले पिता समेत तीन लोगों ने किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म,कराया गर्भपात
ख़बर को शेयर करे

लखनऊ। यूपी के संभल में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने दो साथियों के साथ अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पिता ने किशोरी को डरा-धमकाकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए। जब किशोरी प्रेगनेंट हुई तो गर्भपात करा दिया गया। वहीं पीड़िता ने अपने पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

संभल के नखासा थाना क्षेत्र में तलाकशुदा महिला ने कुछ साल पहले पीपली रहमापुर के रहने वाले एक शख्स से निकाह कर ली। महिला की पहले से एक सोलह साल की बेटी भी है। जब छह महीने पहले महिला रिश्तेदारी में गई हुई थी उसी दौरान बेटी के सौतेले पिता, रिश्ते के मामा और एक अन्य युवक ने किशोरी का गैंगरेप किया।

उसके बाद सौतेले पिता ने किशोरी को डराया-धमकाया। इसके बाद भी उसने कई बार बेटी के साथ संबंध बनाए। जब किशोरी चार महीने की गर्भवती हुई तो इसकी जानकारी उसकी मां को हुई। जिसके बाद पीड़िता ने सौतेले बाप की सारी बात मां से बताई। इसके बाद मामले की सुनवाई पंचायत में की गई। जिसके बाद किशोरी का गर्भपात करा दिया गया।

पति की हरकतों से नाराज होकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सौतेले पिता, रिश्ते के मामा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार चल रहे हैं। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह पंवार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।


ख़बर को शेयर करे
इसे भी पढ़े   लड़की ने शादी समारोह में 10 रुपये मांगे थे,पैसे देने में असमर्थ पिता ने जान ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *