रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध कब्जों पर गरजी जेसीबी

रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध कब्जों पर गरजी जेसीबी

करीमुद्दीनपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, अवैध दुकानें भी ध्वस्त

मुहम्मदाबाद । करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में मंगलवार को रेल प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। स्टेशन के मुख्य मार्ग और आसपास की सड़कों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया गया। इस दौरान अवैध रूप से बनाई गई कुछ दुकानों को भी ध्वस्त कर दिया गया।

rajeshswari

रेल प्रशासन के अनुसार स्टेशन परिसर में आवंटित दुकानों के आगे निर्धारित सीमा से बाहर तक अतिक्रमण कर लिया गया था। इसके अलावा कुछ स्थानों पर अवैध रूप से दुकानें भी बना ली गई थीं। अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित दुकानदारों को पूर्व में नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर मंगलवार को जेसीबी के जरिए कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान रेलवे पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस के जवान भी बड़ी संख्या में तैनात रहे। जेसीबी चलने से स्टेशन परिसर में काफी देर तक अफरातफरी और हलचल का माहौल बना रहा।

इसे भी पढ़े   मोहन भागवत और पीएम मोदी राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे,अनुष्ठान शुरू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *