जनसुनवाई में बदली उम्मीद की तस्वीर, कच्चे मकान में रहने वाली महिला का आवास स्वीकृत

जनसुनवाई में बदली उम्मीद की तस्वीर, कच्चे मकान में रहने वाली महिला का आवास स्वीकृत

– बरसात में टपकती थी छत, फरियाद लेकर पहुंची महिला को मिली तत्काल राहत, आवास स्वीकृत होने पर जताया आभार



सोनभद्र (जनवार्ता)। जिलाधिकारी की जनसुनवाई में फरियाद लेकर पहुंची ग्राम सलखन, बैरीहवा टोला, विकासखंड रॉबर्ट्सगंज निवासी रासे पत्नी मदन के लिए मंगलवार का दिन उम्मीद की नई किरण लेकर आया। कच्चे मकान में रहने और बरसात के दिनों में छत टपकने की समस्या से परेशान महिला ने जिलाधिकारी के समक्ष आवास की मांग रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

rajeshswari



महिला ने बताया कि कच्चे मकान में परिवार के साथ रहना मुश्किल हो जाता है। बारिश के दौरान छत से पानी टपकने के कारण परिवार को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने पात्रता के आधार पर आवास योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगाई।

फरियाद सुनने के बाद जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक, डीआरडीए को मामले में नियमानुसार तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों ने प्रक्रिया पूरी कराते हुए महिला का आवास स्वीकृत कर दिया।

जनसुनवाई के दौरान ही आवास स्वीकृत होने की जानकारी मिलने पर महिला के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। उन्होंने जिलाधिकारी और जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि उनकी समस्या का इतनी जल्दी समाधान होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

आवास स्वीकृत होने से अब परिवार को बरसात में कच्चे मकान की परेशानियों से निजात मिलने और सुरक्षित पक्के आशियाने की उम्मीद जगी है। जनसुनवाई में त्वरित कार्रवाई का यह मामला जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रशासनिक प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और पात्र मामलों का नियमानुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *