सोनभद्र सस्ते श्रृंगार सामग्री के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

सोनभद्र सस्ते श्रृंगार सामग्री के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

सोनभद्र (जनवार्ता)! साइबर क्राइम पुलिस ने सस्ते श्रृंगार सामग्री बेचने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक टेलर से करीब 85 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना व साइबर सेल की टीम ने एनसीआरपी और प्रतिबिम्ब पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर जांच शुरू की। 27 फरवरी 2026 को गोविन्द कुमार निवासी नोडिहा, थाना कोन ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके चाचा आशीष कुमार, जो रामगढ़ बाजार में टेलर का काम करते हैं, से सस्ते श्रृंगार सामग्री दिलाने के नाम पर लगभग 85 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। इसमें 20 हजार रुपये यूपीआई से और शेष नकद लिए गए थे।

मामले में साइबर क्राइम थाना पर मुकदमा दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध मोबाइल नंबरों के विश्लेषण के आधार पर एर्टिगा कार को चिन्हित किया गया। सोमवार की देर- रात को पुलिस ने कार को पकड़कर मोहम्मद रजा, शोएब खां (दोनों निवासी फर्रुखाबाद) तथा जीशन निवासी मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 4 हजार रुपये, तीन मोबाइल, चार एटीएम कार्ड और कार बरामद हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़े   सेंसेक्स ने रचा इतिहास,63,000 के आंकड़े के ऊपर हुआ बंद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *