गाजीपुर : रेलवे फाटकों पर जाम से मिलेगी राहत 

गाजीपुर : रेलवे फाटकों पर जाम से मिलेगी राहत 

सांसद डॉ. संगीता बलवंत की मांग का असर, ओवरब्रिज निर्माण तेज

गाजीपुर (जनवार्ता) । गाजीपुर जिले के लोगों को रेलवे क्रॉसिंगों पर लगने वाले लंबे जाम और दुर्घटना के खतरे से जल्द राहत मिलने वाली है। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत की संसद में उठाई गई मांग का असर दिख रहा है। रेल मंत्रालय ने जिले के प्रमुख रेलवे क्रॉसिंगों पर रोड ओवरब्रिज (आरओबी) या अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है।

rajeshswari

18 दिसंबर 2025 को राज्यसभा के शून्यकाल में डॉ. संगीता बलवंत ने जमानिया, दिलदारनगर, भदौरा, महाराजगंज, सहेड़ी, फुल्लनपुर और सैदपुर जैसे व्यस्त क्रॉसिंगों पर जाम, समय की बर्बादी और दुर्घटनाओं के खतरे को लेकर मुद्दा उठाया था। उन्होंने इन जगहों पर ओवरब्रिज या अंडरपास बनाने की मांग की। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने पत्र से जानकारी दी कि जांच के बाद कई स्थानों पर काम शुरू हो गया है।

रेल मंत्रालय के मुताबिक भदौरा क्रॉसिंग पर 57.66 करोड़ रुपये की लागत से आरओबी को मंजूरी मिल चुकी है और मिट्टी परीक्षण पूरा हो गया है। जमानिया पर निर्माण की औपचारिकताएं तेजी से चल रही हैं। दिलदारनगर में प्रक्रिया जारी है और जल्द ठोस कदम उठेंगे। महाराजगंज में रेलवे, सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग की टीम ने साइट निरीक्षण किया। सहेड़ी पर व्यवहार्यता अध्ययन हो रहा है। फुल्लनपुर और सैदपुर में भी निर्माण प्रक्रियाएं आगे बढ़ रही हैं।

डॉ. संगीता बलवंत ने कहा, “इन फाटकों पर रोज हजारों वाहन, बच्चे और किसान घंटों जाम में फंसते हैं। समय बर्बाद होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। संसद में मुद्दा उठाने का मकसद लोगों की परेशानी दूर करना था। रेल मंत्रालय की तेज कार्रवाई से बड़ी राहत मिलेगी। जनहित के मुद्दों पर मैं लगातार आवाज उठाती रहूंगी।”

इसे भी पढ़े   गाजियाबाद: डासना जेल से कैदी भगाने की सनसनीखेज साजिश नाकाम

स्थानीय लोग और व्यापारी सांसद की सक्रियता की तारीफ कर रहे हैं। उम्मीद है कि ओवरब्रिज बनने से जाम की समस्या खत्म होगी और यातायात सुरक्षित व सुगम बनेगा। यह कदम गाजीपुर के विकास और दैनिक जीवन को बेहतर बनाने में अहम साबित होगा।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *