एसटीएफ : 50 हजार के इनामी गौ-तस्कर को गुजरात से दबोचा

एसटीएफ : 50 हजार के इनामी गौ-तस्कर को गुजरात से दबोचा

प्रयागराज( जनवार्ता) । एसटीएफ ने 50 हजार रुपये के इनाम घोषित शातिर गौ तस्कर अफसार अहमद सिद्दीकी को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई गौ-तस्करी के खिलाफ चल रही एसटीएफ की लगातार मुहिम का एक अहम हिस्सा है।

rajeshswari

अभियुक्त अफसार अहमद सिद्दीकी पुत्र हसीन अहमद मूल रूप से कौशांबी जिले के ग्राम रूपनारायणपुर सैलाबी, थाना कोखराज का निवासी है। उसे बुधवार की रात अहमदाबाद के जीआईडीसी वटवा क्षेत्र में आईरोमेगा इंडस्ट्रीज के गेट के सामने से दबोचा गया।

यह मामला चंदौली जिले के थाना सैय्यदराजा में दर्ज मुकदमा संख्या 222/2023 से जुड़ा है। इस मुकदमे में गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3, 5ए, 5बी, 8 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। 28 अक्टूबर 2023 को अभियुक्त ने ट्रक नंबर GJ-01 CY 5702 पर 18 गोवंश लादकर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाने की कोशिश की थी। एनएच-2 पर नौबतपुर के पास पुलिस चेकिंग के दौरान वाहन पकड़ा गया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। जांच में अफसार अहमद का नाम सामने आने के बाद उसके उ पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था।

इनाम घोषित होने के बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए गुजरात में छिपकर रहने लगा और ट्रक चलाने का काम कर रहा था। उसने अपना पुराना ट्रक 45 हजार रुपये मासिक किराए पर प्रतापगढ़ के अनुभव तिवारी उर्फ राहुल को एग्रीमेंट पर दिया हुआ था।

एसटीएफ प्रयागराज को लंबे समय से सूचनाएं मिल रही थीं। पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व वाली टीम ने गहन अभिसूचना संकलन किया। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, अश्वनी कुमार, किशन चंद्र और आरक्षी चालक अखंड प्रताप पांडे की टीम ने रात में छापेमारी कर धर दबोचा  ।

इसे भी पढ़े   सर्वजातीय सामूहिक विवाह की तैयारियाँ तेज़
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *