वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन : 3.5 करोड़ रुपये का अफ्रीकी सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन : 3.5 करोड़ रुपये का अफ्रीकी सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता): वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और गोवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 3.5 करोड़ रुपये मूल्य का तस्करी का सोना जब्त किया है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद सोने का वजन करीब 2.025 किलोग्राम (2 किलो 25 ग्राम) बताया जा रहा है, जिसमें 19 गोल्ड बिस्कुट शामिल हैं।

rajeshswari

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। वे पश्चिम बंगाल से वाराणसी होते हुए दिल्ली की ओर जा रहे थे। एक मुखबिर की सूचना पर टीम ने स्टेशन पर गहन जांच की और दोनों को पकड़ लिया।

रेलवे आईजी प्रयागराज जोन एन. कोलांची ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि यह सोना अफ्रीका से बांग्लादेश के रास्ते भारत लाया गया था। इसके बाद पश्चिम बंगाल से ट्रेन के माध्यम से दिल्ली पहुंचाने की योजना थी। पुलिस को संदेह है कि यह बड़ा अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह से जुड़ा मामला हो सकता है। गिरफ्तार आरोपी केवल कैरियर (सोना ढोने वाले) की भूमिका में थे। उन्हें दिल्ली में किसी व्यक्ति को सोना सौंपना था, जिसकी जानकारी फोन कॉल से दी जानी थी।

यह कार्रवाई तस्करी के खिलाफ रेलवे पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है। बरामद सोना कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है और आगे की जांच जारी है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़े   जीआरपी कैंट : अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सदस्य को किया गिरफ्तार, नगदी व जेवर बरामद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *