एयरपोर्ट विस्तार में भूमि अधिग्रहण पर धांधली के आरोप

एयरपोर्ट विस्तार में भूमि अधिग्रहण पर धांधली के आरोप

डीएम से एफआईआर की मांग

वाराणसी  (जनवार्ता)। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बाबतपुर के विस्तार के लिए चल रही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में कथित धांधली और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। ग्राम करमी के ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन और संबंधित हलका लेखपाल पर मिलीभगत कर सरकारी धन के नुकसान का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

rajeshswari

ग्राम करमी निवासी शिवलाल और जानकी देवी का आरोप है कि एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान अभिलेखों में हेरफेर किया गया। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि गैर-प्रभावित भूमि और कई मकानों को दस्तावेजों में कथित तौर पर दोगुना दर्शाकर बैनामा कराया गया। इससे सरकारी धन का बड़े पैमाने पर नुकसान होने की आशंका जताई गई है। ग्रामीणों ने संबंधित हलका लेखपाल धीरज और तहसील प्रशासन की भूमिका की जांच कराने की मांग की है।

स्थानांतरण के बाद भी पिंडरा में काम देखने का आरोप

ग्रामीणों के अनुसार संबंधित लेखपाल धीरज का स्थानांतरण राजातालाब तहसील में हो चुका है। इसके बावजूद उनके पिंडरा तहसील क्षेत्र में ही काम देखने का दावा किया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने प्रशासनिक व्यवस्था और पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

सिसवां में सर्विस लेन का निर्माण नहीं होने से परेशानी

उधर, एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित सिसवां गांव में सर्विस लेन का निर्माण अब तक शुरू नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवागमन के लिए समुचित रास्ता उपलब्ध नहीं होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से सर्विस लेन का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   बुद्ध विहार कॉलोनी में VDA की बड़ी कार्रवाई, 13 होटल सील

शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी से भूमि अधिग्रहण से जुड़े अभिलेखों की जांच, कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *