आजमगढ़ में सफाई करने सड़क पर उतरे सांसद निरहुआ

आजमगढ़ में सफाई करने सड़क पर उतरे सांसद निरहुआ

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले में सड़कों की साफ-सफाई करने भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ उतर गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान महात्मा गांधी जयंती दो अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत जिले के सिविल लाइन पर भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने झाड़ृ लगाकर साफ-सफाई करने का संदेश दिया और सभी लोगों को इसमें सहभागिता करने की भी बात कही। निरहुआ ने पोखरे की सफाई कर लोगों को इसमें सहभागिता करने की बात कही।

rajeshswari

भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने बताया कि जिले में इस सेवा सप्ताह के अन्तर्गत 182 सार्वजनिक स्थलों पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह का कहना है कि दो अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के अन्तर्गत लगातार हर दिन अलग-अलग इलाकों में यह अभियान चलाया जाएगा। इस क्रम में आज स्वामी विवेकानन्द चौराहा से प्राथमिक विद्यालय मडया तक स्वच्छता का कार्य करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम किए। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने नरौली स्थित शिव मंदिर पर सफाई अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष का कहना है कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत आज पूरे जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई की गई और आम जन को स्वच्छता का संदेश दिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी के सुन्दर व स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने का बीड़ा उठाया और पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। 21 सितम्बर को हम सभी भाजपा कार्यकर्ता निर्माणाधीन अमृत सरोवरों पर श्रमदान करेंगे।

इसे भी पढ़े   दो बच्चों की मां को अमजद ने जबरन खिलाया गो मांस,धर्मातरण से इनकार करने पर 8 दिनों तक करता रहा रेप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *