दीपावली से पहले में एक्टिव हुआ जालसाज गैंग,KESCO के ग्राहकों को ‘स्पैम लिंक’ भेज बना रहा निशाना

दीपावली से पहले में एक्टिव हुआ जालसाज गैंग,KESCO के ग्राहकों को ‘स्पैम लिंक’ भेज बना रहा निशाना

कानपुर। रोशनी का त्योहार दीपावाली बेहद करीब है जिसे देखते हुए कानपुर में जालसाजों का गैंग सक्रिय हो गया है। जालसाज कानपुर विद्युत आपूर्ति कंपनी लिमिटेड के उपभोक्ताओं को निशाना बना रहे हैं। इस गैंग के टार्गेट पर केस्को के 6.50 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ता है। जालसाज गैंग बिजली उपभोक्ताओं को मैसेज कर कह रहे हैं कि अगर उन्होंने बिजली का बिल नहीं चुकाया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।

rajeshswari

केस्को ने मेसेज भेजने की बात से किया इनकार
उपभोक्ताओं को मैसेज में एक लिंक भी भेजा जा रहा है। जालसाज उनसे लिंक पर क्लिक कर बिल भरने कह रहे हैं. इस मामले में केस्को के अधिकारियों ने कहा कि वह ग्राहकों को ऐसा कोई मेसेज नहीं भेज रहे हैं। केस्को के अधिकारियों का कहना है कि लोग इस मैसेज को देख कर भ्रमित ना हो और अगर उनको किसी तरह की कोई परेशानी हो रही है तो टोल फ्री नंबर और केस्को की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर भुगतान करें।

विज्ञापन के जरिए लोगों को किया जा रहा जागरूक
भले ही उपभोक्ताओं को ऐसे मैसेज मिल रहे हों लेकिन अभी किसी के साथ फर्जीवाड़ा होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि त्योहार का मौसम होने के कारण कोई नहीं चाहता कि उनके घर की बत्ती गुल हो। ऐसे में लोगों के जालसाजों के झांसे में आने की आशंका बनी हुई है। बता दें कि पिछले कुछ समय से विज्ञापन के जरिए देशभर में लोगों को ऐसे फर्जीवाड़े से बचाने की मुहिम चल रही है। अखबारों और टेलीविजन पर विज्ञापन के जरिए बताया जा रहा है कि किस तरह जालसाज लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि अगर उन्हें लॉटरी जीतने जैसे लुभावने मेसेज किए जा रहे हैं, तो वे मेसेज के साथ आए लिंक पर क्लिक न करें क्योंकि वे स्पैम हो सकते हैं।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र खनन संकट: 37 खदानें बंद, मजदूर बेरोजगार, गिट्टी के दाम दोगुने
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *