वाराणसी जंक्शन पर आवारा गोवंशों  की धर पकड़ को चला अभियान

वाराणसी जंक्शन पर आवारा गोवंशों  की धर पकड़ को चला अभियान

वाराणसी (जनवार्ता)। वाराणसी रेलवे जंक्शन पर आवारा गोवंशों की समस्या से निपटने के लिए उत्तर रेलवे ने नगर निगम वाराणसी के साथ मिलकर एक व्यापक और सफल अभियान चलाया। इस अभियान में स्टेशन के तीनों प्रवेश द्वारों पर कुल 12 आवारा गोवंश (गौवंश) पकड़े गए और उन्हें नगर निगम की टीम के सुपुर्द कर दिया गया।

rajeshswari

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आवारा पशुओं के ट्रैक पर आने से रेल परिचालन कई बार प्रभावित होता रहा है। साथ ही, रेल कॉलोनी में इन पशुओं के घूमने से छोटे बच्चों और महिलाओं के चोटिल होने का खतरा भी बढ़ गया था। यात्री सुरक्षा, सुविधा और परिचालन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने यह संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया।

अभियान के दौरान रेलवे की ओर से तीन स्वास्थ्य निरीक्षक—प्रशांत पंसारे, अमित और प्रभात—के अलावा रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) से एएसआई धर्मेंद्र यादव और हेड कांस्टेबल बालकिशन मौजूद रहे। नगर निगम की टीम में मुख्य पशु चिकित्सक डॉ. संतोष पाल और उनकी सहयोगी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसके अलावा, अमर नाथ द्विवेदी (फार्मासिस्ट), ड्राइवर अनमोल दुबे और 12 पशुबंदी कर्मचारियों ने भी अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया। सभी के समन्वित प्रयासों से वाराणसी स्टेशन कैंट क्षेत्र से 12 गोवंश सफलतापूर्वक पकड़े गए।

इसे भी पढ़े   5 हजार के बदले करोड़ो के सोने की तस्करी:मजदूर बाल्टी में छिपाकर और औरतें चूड़ियों में ला रहीं सोना
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *