सोनभद्र में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 22 ग्राम हेरोइन बरामद

सोनभद्र में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 22 ग्राम हेरोइन बरामद

सोनभद्र जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी और रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 25 हजार के एक इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 2.20 लाख कीमत की 22 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 14 मार्च की रात एसओजी और रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। संयुक्त पुलिस टीम ने आर्यन एकेडमी के पास, ग्राम गोरारी क्षेत्र से 25 हजार के इनामी वांछित आरोपी प्रतीक कुमार उर्फ बंटी (21) को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के समय पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 22 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 20 हजार बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से ही कई मामलों में वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और मारपीट समेत कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई में रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस और एसओजी टीम के अधिकारियों व जवानों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

इसे भी पढ़े   गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिरों पर पुलिस का शिकंजा, एसपी ने घोषित किया इनाम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *