वाराणसी: नेपाल के श्रद्धालुओं की क्रूजर गाड़ी डिवाइडर से टकराई, 6 घायल

वाराणसी: नेपाल के श्रद्धालुओं की क्रूजर गाड़ी डिवाइडर से टकराई, 6 घायल

वाराणसी (जनवार्ता) : मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन कर मां विंध्यवासिनी धाम जा रहे नेपाल के श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार 6 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि कुल 13 यात्री सवार थे।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेपाल के शिवपुरी (दार्जिलिंग) निवासी ये श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के बाद मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर की ओर जा रहे थे। ओवरब्रिज से उतरते समय चालक को झपकी आने के कारण वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और तेजी से डिवाइडर से टकरा गया। हादसे की चपेट में आने वाले घायलों में सुमिति हाजर, हौसिला प्रधान, विवेक मलिक, संतोष, विमली और कुकु धरकर शामिल हैं, जिन्हें मामूली चोटें आईं।

गनीमत रही कि हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई की और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और क्षतिग्रस्त क्रूजर को क्रेन की सहायता से हटाकर यातायात बहाल किया गया। बाद में बाकी श्रद्धालु दूसरी व्यवस्था से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

पुलिस ने बताया कि अभी तक इस घटना की कोई लिखित शिकायत या सूचना उनके पास नहीं पहुंची है। थाना प्रभारी ने कहा, “हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, लेकिन लिखित आवेदन न होने के कारण औपचारिक कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी। चालक की लापरवाही जांच का विषय हो सकता है।”

इसे भी पढ़े   यूपी न्यूज: भदोही में 13 किलो सोने के बिस्किट बरामद, आठ करोड़ बताई जा रही कीमत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *