प्राचीन पशुपतेश्वर महादेव मंदिर पर श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ

प्राचीन पशुपतेश्वर महादेव मंदिर पर श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ

कलश यात्रा से गूंजा भक्ति का आलम

वाराणसी (जनवार्ता) । सारनाथ क्षेत्र के सत्संग नगर कॉलोनी, अकथा स्थित 1300 वर्ष पुराना ऐतिहासिक पशुपतेश्वर महादेव मंदिर आश्रम इन दिनों श्रद्धा और भक्ति की लहर से सराबोर है। यहां रविवार 15 मार्च से 23 मार्च तक नवदिवसीय श्री राम कथा का भव्य आयोजन प्रारंभ हो गया है।

rajeshswari

इस पवित्र आयोजन में काशी, अयोध्या तथा अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों से पधारे विद्वान कथावाचक भगवान श्री राम की दिव्य लीलाओं का मनोरम वर्णन करेंगे, जिससे श्रद्धालुओं के मन आनंद और भक्ति से भर उठेंगे। कथा श्रृंखला के समापन पर 24 मार्च  को हजारों भक्तों के लिए भव्य भंडारे का विशेष आयोजन किया जाएगा।

आज रविवार को मंदिर के पीठाधीश्वर बाल योगी महाराज के प्रेरणादायक नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाओं ने अत्यंत उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। श्रीनगर कॉलोनी फेस-1, फेस-2, सत्संग नगर कॉलोनी एवं आसपास के इलाकों से सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश सजाकर भजन-कीर्तन के साथ शोभायात्रा निकाली। यह यात्रा मंदिर परिसर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुई, जिसने पूरे क्षेत्र में भक्ति की लहर दौड़ा दी।

मंदिर समिति ने सभी भक्तजनों, स्थानीय निवासियों एवं श्रद्धालुओं को इस पवित्र श्री राम कथा एवं आगामी भंडारे में सहभागिता कर आशीर्वाद प्राप्त करने का हार्दिक निमंत्रण दिया है।

इसे भी पढ़े   छठ पूजा : बिहार और पूर्वांचल के 30 स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *