बरेली : दोहरे हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर

बरेली : दोहरे हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर

24 घंटे बाद पुलिस ने किया एक्शन

बरेली (जनवार्ता)। जिले में एक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी में सोमवार को बुलाई गई पंचायत के दौरान अफसर खान (उर्फ बौरा) ने अपनी सास आसमा (50), साले आदिल (22) और पत्नी सायमा (30) पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सास और साले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है।

rajeshswari

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। मंगलवार तड़के सहारा ग्राउंड के पास पुलिस टीम ने आरोपी को घेर लिया। अफसर खान ने पुलिस परये 32 बोर की पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दो सिपाही घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे गोली मार दी। घायल आरोपी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पास से एक 32 बोर की पिस्टल और खून से सना चाकू बरामद हुआ।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अफसर खान एक शातिर और पुराना अपराधी था। उसने 2006 में अपने सगे मामा की हत्या की थी, जिसके लिए 2009 में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। वह जमानत पर बाहर था। पुलिस के अनुसार, उसकी आपराधिक प्रवृत्ति किशोरावस्था से ही शुरू हो गई थी।

यह घटना इलाके में सनसनी फैला चुकी है। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है, और मामले की जांच चल रही है।

इसे भी पढ़े   देवरिया : मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *