स्वच्छता अभियान के सातवें दिन शास्त्री घाट पर वरुणा नदी की व्यापक सफाई

स्वच्छता अभियान के सातवें दिन शास्त्री घाट पर वरुणा नदी की व्यापक सफाई

पर्यावरणविद् अनिल सिंह ने दिलाई स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ, छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

वाराणसी (जनवार्ता)। सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे वरुणा नदी स्वच्छता अभियान के सातवें दिन मंगलवार को शास्त्री घाट सहित आसपास के क्षेत्र में व्यापक सफाई कार्य किया गया।

rajeshswari

अभियान के दौरान अग्रसेन महिला पीजी कॉलेज की प्राचार्या प्रो. मिथिलेश सिंह के नेतृत्व में एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता एवं पर्यावरण जन जागरूकता रैली निकाली। रैली में छात्रों ने नारे लगाते हुए नदी को स्वच्छ रखने और प्लास्टिक प्रदूषण से बचने का संदेश दिया।

रैली के उपरांत सृजन सामाजिक विकास न्यास, नगर निगम, पार्षद दिनेश यादव की टीम, वन विभाग तथा अन्य सहयोगी संगठनों की टीमों ने शास्त्री घाट पर वरुणा नदी के घाट और आसपास के क्षेत्र की गहन सफाई की।

पर्यावरणविद् अनिल सिंह ने सफाई कार्य के दौरान उपस्थित लोगों, छात्रों और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने अपील की कि वरुणा नदी में किसी भी प्रकार की गंदगी न फेंकी जाए और नदी को उसके प्राकृतिक स्वरूप में बनाए रखने के लिए हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे।

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि वरुणा नदी को पूरी तरह स्वच्छ बनाने तक यह अभियान अनवरत रूप से चलता रहेगा। उन्होंने कहा, “पर्यावरणविद् अनिल सिंह के नेतृत्व में रोजाना सफाई का यह सिलसिला तब तक जारी रहेगा, जब तक नदी पूरी तरह गंदगी मुक्त नहीं हो जाती।”

इस स्वच्छता अभियान में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और विभिन्न विभागों के सक्रिय सहयोग को सराहा गया। अभियान का उद्देश्य न केवल नदी की सफाई करना है, बल्कि आम जनमानस में पर्यावरण संरक्षण की भावना जागृत करना भी है।

इसे भी पढ़े   छात्राओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *