शहादत दिवस : नागेपुर प्राथमिक विद्यालय में लगाए 50 महान विभूतियों के चित्र

शहादत दिवस : नागेपुर प्राथमिक विद्यालय में लगाए 50 महान विभूतियों के चित्र

वाराणसी (जनवार्ता) । शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत की 95वीं वर्षगांठ पर सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट ने एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल की। सोमवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों और समाज सुधारकों से जोड़ने के उद्देश्य से 50 महान विभूतियों के चित्रों वाले पोस्टर लगाए गए।

rajeshswari

इस “हमारे आदर्श” श्रृंखला के तहत आशा ट्रस्ट अब तक वाराणसी एवं आसपास के जिलों में 50 से अधिक विद्यालयों में ये पोस्टर लगा चुका है। लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने बताया कि चित्रों पर महापुरुषों के नाम, जन्मतिथि और पुण्यतिथि अंकित हैं, जिससे शिक्षक कक्षाओं में बच्चों को उनकी जीवन-गाथा और योगदान के बारे में आसानी से बता सकेंगे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनील कुमार तिवारी ने कहा, “यह पहल बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाएगी और उन्हें महान व्यक्तित्वों से प्रेरणा मिलेगी।” ग्राम प्रधान मुकेश कुमार ने भी इस प्रयास की सराहना की और बताया कि इससे बच्चों का व्यक्तित्व विकास होगा।

विद्यालय के शिक्षकों—संतोष कुमार, योगमाया, रंजू मिश्रा, योगेश यादव, प्रीति मिश्रा, उर्मिला देवी आदि—ने इसे अत्यंत प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में आशा सामाजिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्यामसुंदर मास्टर, सुनील मास्टर, पंचमुखी, रामबचन, अरविंद, महेंद्र पटेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन नंदलाल मास्टर ने किया। अंत में विद्यालय परिवार और ग्राम प्रधान ने आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभ पाण्डेय का विशेष आभार व्यक्त किया।

यह पहल आशा ट्रस्ट की शिक्षा और राष्ट्र-निर्माण से जुड़ी निरंतर गतिविधियों की कड़ी है, जो बच्चों में नैतिक मूल्यों और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़े   एक किलो 300 ग्राम गांजा संग एक गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *