चंदौली में पीसीएस दंपती का विवाद थाने तक पहुँचा, एसडीएम पति पर गंभीर आरोप

चंदौली में पीसीएस दंपती का विवाद थाने तक पहुँचा, एसडीएम पति पर गंभीर आरोप

चंदौली (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में तैनात दो पीसीएस अधिकारियों के बीच का घरेलू विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है। पीडीडीयू नगर के एसडीएम अनुपम मिश्र के खिलाफ उनकी पत्नी और सदर एसडीएम दिव्या ओझा के पिता निशाकांत ओझा ने प्रतापगढ़ के महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
दर्ज एफआईआर में अनुपम मिश्र और उनके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के अनुसार, विवाह के समय से ही 20 करोड़ रुपये की दहेज मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर दिव्या ओझा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

rajeshswari


तहरीर में यह भी आरोप है कि पीड़िता पर जानलेवा हमला किया गया, उनका स्त्रीधन हड़प लिया गया और अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने की धमकी दी गई।


पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुपम मिश्र, उनके माता-पिता और बहनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
यह हाई-प्रोफाइल मामला प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसे भी पढ़े   Durga Puja 2023: काजू,किसमिस,बादाम इन खास चीजों से तैयार हुई मां दुर्गा की अद्भुत प्रतिमा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *