प्रयागराज : कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव के बाद भीषण धमाका

प्रयागराज : कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव के बाद भीषण धमाका

इमारत ढहने से 20 मजदूर मलबे में दबे

प्रयागराज (जनवार्ता) ।  जिले में सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे एक कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के रिसाव के बाद जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरी इमारत ढह गई। हादसे के समय वहां लगभग 20 मजदूर काम कर रहे थे, जो मलबे में दबने की आशंका है।

rajeshswari

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अमोनिया गैस के रिसाव से पहले दबाव बढ़ने के कारण विस्फोट हुआ, जिसने कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घायलों को उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे। मौके पर पहुंचे वीडियो में मलबे के बीच चीख-पुकार और लोग भागते हुए दिख रहे हैं।

यह कोल्ड स्टोरेज समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अंसार अहमद से जुड़ा बताया जा रहा है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, जिसमें मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

अमोनिया गैस रिसाव से सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए आसपास के इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है। अभी तक हताहतों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आशंका है कि कई लोग गंभीर रूप से घायल या फंसे हो सकते हैं।

प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अमोनिया गैस का उपयोग कोल्ड स्टोरेज में फलों-सब्जियों को ताजा रखने के लिए किया जाता है, लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी से ऐसे हादसे बढ़ रहे हैं।

इसे भी पढ़े   कार्तिक पूर्णिमा पर काशी की अद्भुत, अलौकिक और दिव्य देव दीपावली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *