राजकोट में डॉक्टर की हैवानियत:  3000+ निजी वीडियो रिकॉर्ड कर साथी डॉक्टर से 25 लाख की रंगदारी

राजकोट में डॉक्टर की हैवानियत:  3000+ निजी वीडियो रिकॉर्ड कर साथी डॉक्टर से 25 लाख की रंगदारी

राजकोट (जनवार्ता) । गुजरात के राजकोट शहर में चिकित्सा पेशे की गरिमा को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक डॉक्टर ने कथित तौर पर अपने ही साथी डॉक्टर के क्लिनिक में बल्ब होल्डर के अंदर गुप्त कैमरा लगाकर 2023 से अब तक 3000 से अधिक बेहद निजी वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इन वीडियो के आधार पर पीड़ित डॉक्टर और उनकी महिला साथी को बदनाम करने की धमकी देकर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी डॉक्टर कमल नांढा ने साधु वासवानी रोड स्थित गौतम क्लीनिक के लेबर रूम और इंजेक्शन रूम में चालाकी से स्पाई कैमरा फिट किया था। यह कैमरा स्विच ऑन होते ही खुद-ब-खुद रिकॉर्डिंग शुरू कर देता था। आरोपी का कथित एकतरफा प्यार इस साजिश की वजह बना। वह क्लिनिक की महिला डॉक्टर से प्यार करता था लेकिन महिला का रिश्ता शिकायतकर्ता डॉक्टर के साथ था। जलन और बदले की भावना में डॉक्टर कमल नांढा ने यह घिनौनी हरकत की।

सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि डॉक्टर कमल नांढा ने इन वीडियो को कुछ स्थानीय लोगों के साथ साझा किया जो खुद को पत्रकार बताते थे। इनमें सत्यनी गर्जना, भारत टाइम्स और राजकोट हेडलाइंस जैसे नाम जुड़े कथित पत्रकार शामिल बताए जा रहे हैं। गिरोह ने पीड़ित को वीडियो वायरल करने और पर्चे बांटने की धमकी दी तथा 50 हजार रुपये पहले ही वसूल लिए।

राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने इस पूरे गैंग का भंडाफोड़ किया। मुख्य आरोपी डॉक्टर कमल नांढा को 22 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया है। 11 अन्य कथित पत्रकार अभी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी के पास से मेमोरी कार्ड्स और इलेक्ट्रॉनिक सबूत बरामद किए हैं।

इसे भी पढ़े   आइआइटी बीएचयू के छात्रों ने स्वचालित वाहन बनाया जिसको देख कर आप भी रह जायेंगे दंग

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं, आईटी एक्ट की धारा 66ई और 67ए तथा जबरन वसूली, आपराधिक साजिश और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जांच में यह भी सामने आया है कि कैमरा ऑनलाइन खरीदा गया था और आरोपी नियमित रूप से मेमोरी कार्ड बदलता था।

शिकायतकर्ता डॉक्टर ने जून 2024 से लगातार धमकियों के बाद आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। लोगों की मांग है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसे अपराध न दोहराए जा सकें।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *