मिर्जापुर : बाणसागर जेई बिल पास कराने के नाम पर एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

मिर्जापुर : बाणसागर जेई बिल पास कराने के नाम पर एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

मिर्जापुर (जनवार्ता)। एंटी करप्शन की टीम ने बाणसागर खंड-5 में तैनात जूनियर इंजीनियर मुसाफिर यादव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चंदौली जिले के सकराहट गांव का रहने वाला है।

rajeshswari

प्रयागराज के मेजा निवासी ठेकेदार दीपक सिंह ने बाणसागर में बेलन नहर का कार्य पूरा किया था। कार्य समाप्ति के बाद उनका 20 लाख रुपये का बिल विभाग में बकाया रह गया। ठेकेदार कई बार दफ्तर पहुंचा, लेकिन फंड रिलीज नहीं हो रहा था।

जेई मुसाफिर यादव ने बिल पास कराने के बदले *2 लाख रुपये* की रिश्वत मांगी। ठेकेदार दीपक सिंह एक लाख रुपये देने को तैयार हुए। काफी मोलभाव के बाद जेई भी एक लाख रुपये पर राजी हो गया।

ठेकेदार ने इस पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी। बुधवार को टीम ने जाल बिछाया। ठेकेदार 1 लाख रुपये लेकर बाणसागर स्थित कॉलोनी पहुंचा। जैसे ही जेई मुसाफिर यादव ने पैसे अपने हाथ में लिए, एंटी करप्शन टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को कोतवाली ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। एंटी करप्शन टीम ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पूछताछ में यदि कोई अन्य अधिकारी या व्यक्ति शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना से संबंधित विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़े   श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद, विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद और कार्यपालक समिति की बैठक संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *