वाराणसी में वी़डीए का रजिस्ट्री कैंप, सरल प्रक्रिया से काम पूरा
वाराणसी (जनवार्ता) । वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से 23 से 25 मार्च तक प्राधिकरण सभागार में आयोजित विशेष रजिस्ट्री कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के निर्देश पर आयोजित इस कैंप में संपत्ति अधिकारी आनंद प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराई गई। वही नवरात्रि के अवसर पर आमजन की सुविधा के लिए लगाए गए इस कैंप में तीन दिनों में कुल 132 आवंटियों ने भाग लिया। इनमें पहले दिन 25, दूसरे दिन 50 और तीसरे दिन 52 लोग शामिल हुए। इस दौरान पहले दिन 6, दूसरे दिन 13 और तीसरे दिन 17 आवंटियों की रजिस्ट्री पूरी कराई गई। इसमें शेष आवेदकों के अभिलेखों का परीक्षण कर आवश्यक औपचारिकताओं के लिए मार्गदर्शन दिया गया। जहाँ कैंप प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुआ। जिसमें पूर्ण भुगतान कर चुके आवंटियों को एक ही स्थान पर रजिस्ट्री की सुविधा दी गई। प्राधिकरण ने प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाने के निर्देश दिए हैं तथा आवंटियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है।


