सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी हजारों फरियादियों की समस्याएं

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी हजारों फरियादियों की समस्याएं

अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

लखनऊ (जनवार्ता): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनकी शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

rajeshswari

‘जनता दर्शन’ के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक-एक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनी। लोगों ने भूमि विवाद, पुलिस संबंधी शिकायतें, कानून-व्यवस्था, जनकल्याण योजनाओं, पूर्व सैनिकों की समस्याओं तथा अन्य प्रशासनिक मुद्दों से जुड़ी अपनी शिकायतें रखीं। सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि जनसमस्याओं का निस्तारण बिना किसी देरी के और पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि आम नागरिक को तुरंत राहत मिल सके।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, पूर्व सैनिक और आम नागरिक शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने फरियादियों को आश्वासन दिया कि उनकी हर वैध मांग पर तुरंत कार्रवाई होगी और कोई भी समस्या लंबित नहीं रहेगी।

इसे भी पढ़े   काशी की पश्मीना शॉल पर संकट! बुनाई का काम बंद, जानें वजह
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *